Tuesday 1 December 2015

List of Prime Ministers of India in Hindi:


भारत के प्रधानमंत्री:

भारत का प्रधानमंत्री (Prime Minister of India) भारत सरकार का मुखिया, भारत के राष्ट्रपति का मुख्य सलाहकार, मंत्रिपरिषद का मुखिया, तथा लोकसभा में बहुमत वाले दल का नेता होता है। वह भारत सरकार के कार्यपालिका का नेतृत्व करता है। वह किसी भी धर्म या जाति का हो सकता है

नरेन्द्र मोदी भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं।

परिचय:
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 74 में स्पष्ट रूप से मंत्रिपरिषद की अध्यक्षता तथा संचालन हेतु प्रधानमंत्री की उपस्थिति आवश्यक मानता है। उसकी मृत्यु या त्यागपत्र की दशा मे समस्त परिषद को पद छोडना पडता है। वह अकेले ही मंत्री परिषद का गठन करता है। राष्ट्रपति मंत्रिगण की नियुक्ति उसकी सलाह से ही करते हैं। मंत्री गण के विभाग का निर्धारण भी वही करता है। कैबिनेट के कार्य का निर्धारण भी वही करता है। देश के प्रशासन को निर्देश भी वही देता है। सभी नीतिगत निर्णय वही लेता है। राष्ट्रपति तथा मंत्री परिषद के मध्यसंपर्क सूत्र भी वही है। मंत्रिपरिषद का प्रधान प्रवक्ता भी वही है। वह परिषद के नाम से लड़ी जाने वाली संसदीय बहसों का नेतृत्व करता है । संसद मे परिषद के पक्ष मे लड़ी जा रही किसी भी बहस मे वह भाग ले सकता है। मन्त्री गण के मध्य समन्वय भी वही करता है। वह किसी भी मंत्रालय से कोई भी सूचना मंगवा सकता है। इन सब कारणॉ के चलते प्रधानमंत्री को भारत का सबसे महत्त्वपूर्ण राजनैतिक व्यक्तित्व माना जाता है।

इन्हें भी देखें:  भारत के राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची एवं भारत के राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूची

भारत में प्रधानमंत्रियों की सूची:


Sr. No
Name
Period From
Period To
Date of Birth
1
जवाहर लाल नेहरू
15-Aug-1947
27-May-1964
14-Nov-1889
2
गुलज़ारीलाल  नंदा
27-May-1964
9 June 1964 *
4 July 1898
3
लाल बहादुर शास्त्री
09-Jun-1964
11-Jan-1966
02-Oct-1904
4
गुलज़ारीलाल  नंदा
11-Jan-1966
24 January 1966 *
4-July-1898
5
इंदिरा गांधी
24-Jan-1966
24-Mar-1977
19-Nov-1917
6
मोरारजी देसाई
24-Mar-1977
28-Jul-1979
29-Feb-1996
7
चरण सिंह
28-Jul-1979
14-Jan-1980
23-Dec-1902
8
इंदिरा गांधी
14-Jan-1980
31-Oct-1984
19-Nov-1917
9
राजीव गांधी
31-Oct-1984
02-Dec-1989
20-Aug-1944
10
विश्वनाथ प्रताप सिंह
02-Dec-1989
10-Nov-1990
25-Jun-1931
11
चंद्रशेखर
10-Nov-1990
21-Jun-1991
01-Jul-1927
12
पी वी नरसिंह राव
21-Jun-1991
16-May-1996
28-Jun-1921
13
अटल बिहारी वाजपेयी
16-May-1996
01-Jun-1996
25-Dec-1924
14
एच डी देवगौड़ा
01-Jun-1996
21-Apr-1997
18-May-1933
15
इंद्र कुमार गुजराल
21-Apr-1997
19-Mar-1998
04-Dec-1919
16
अटल बिहारी वाजपेयी
19-Mar-1998
22-May-2004
25-Dec-1924
17
डॉ मनमोहन सिंह
22-May-2004
25-May-2014
26-Sep-1932
18
नरेंद्र मोदी
26-May 2014
Present
17-Sep-1950

0 comments:

Post a Comment