Saturday 1 August 2015

RBI (Reserve Bank of India) Governors List in Hindi:-


भारतीय रिजर्व बैंक और उसके प्रमुख कार्य:


भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) भारत का केन्द्रीय बैंक है। यह भारत के सभी बैंकों का संचालक है। रिजर्व बैक भारत की अर्थव्यवस्था को नियन्त्रित करता है।
इसकी स्थापना १ अप्रैल सन १९३५ को रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया ऐक्ट १९३४ के अनुसार हुई। प्रारम्भ में इसका केन्द्रीय कार्यालय कोलकाता में था जो सन १९३७ में मुम्बई आ गया। पहले यह एक निजी बैंक था किन्तु सन १९४९ से यह भारत सरकार का उपक्रम बन गया है। डा॰ रघुराम राजन भारतीय रिजर्व बैंक के वर्तमान गवर्नर हैं, जिन्होंने ४ सितम्बर २०१३ को पदभार ग्रहण किया।
पूरे भारत में रिज़र्व बैंक के कुल 22 क्षेत्रीय कार्यालय हैं जिनमें से अधिकांश राज्यों की राजधानियों में स्थित हैं।
मुद्रा परिचालन एवं काले धन की दोषपूर्ण अर्थव्यवस्था को नियन्त्रित करने के लिये रिज़र्व बैंक ऑफ इण्डिया ने ३१ मार्च २०१४ तक सन् २००५ से पूर्व जारी किये गये सभी सरकारी नोटों को वापस लेने का निर्णय लिया है।

प्रमुख कार्य:

भारतीय रिज़र्व बैंक की प्रस्तावना में बैंक के मूल कार्य इस प्रकार वर्णित किये गये हैं :
  • "बैंक नोटों के निर्गम को नियन्त्रित करना, भारत में मौद्रिक स्थायित्व प्राप्त करने की दृष्टि से प्रारक्षित निधि रखना और सामान्यत: देश के हित में मुद्रा व ऋण प्रणाली परिचालित करना।"
  • मौद्रिक नीति तैयार करना, उसका कार्यान्वयन और निगरानी करना।
  • वित्तीय प्रणाली का विनियमन और पर्यवेक्षण करना।
  • विदेशी मुद्रा का प्रबन्धन करना।
  • मुद्रा जारी करना, उसका विनिमय करना और परिचालन योग्य न रहने पर उन्हें नष्ट करना।
  • सरकार का बैंकर और बैंकों का बैंकर के रूप में काम करना।
  • साख नियन्त्रित करना।
  • मुद्रा के लेन देन को नियंत्रित करना
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर : कब-कब कौन रहा पद पर?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के वर्तमान गवर्नर (चीफ) रघुराम राजन है। डी सुब्बाराव के बाद रघुराम राजन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के 23वें गवर्नर है। 1935 में स्थापित इस प्रमुख बैंक में अबतक 22 गवर्नर बन चुके हैं। आइए जानते हैं कि राजन रघुराम से पहले किस-किस ने और कब आरबीआई की कमान संभाली थी:-

1. सर ऑस्बॉर्न: 1 अप्रैल 1935 से 30 जून 1937
2. सर जेम्स बैर्ड टेलर: 1 जुलाई 1937 से 17 फरवरी 1943
3. सर सीडी देशमुख: 11 अगस्त 1943 से 30 जून 1949
4. सर बेनेगल रामा राव: 1 जुलाई 1949 से 14 जनवरी 1957
5. केजी अंबेगांवकर: 14 जनवरी 1957 से 28 जनवरी 1957
6. एचवीआर इंगर: 1 मार्च 1957 से 28 फरवरी 1962
7. पीसी भट्टाचार्य: 1 मार्च 1962 से 30 जून 1967
8. एलके झा: 1 जुलाई 1967 से 3 मई 1970
9. बीएन अधारकर: 4 मई 1970 से 15 जून 1970
10. एस जगन्नाथन: 16 जून 1970 से 19 मई 1975
11. एनसी सेन गुप्ता: 19 मई 1975 से 19 अगस्त 1975
12. केआर पुरी: 20 अगस्त 1975 से 2 मई 1977
13. एम नरसिम्हा: 3 मई 1977 से 30 नवंबर 1977
14. डॉ. आईजी पटेल: 1 दिसंबर 1977 से 15 सितंबर 1982
15. डॉ. मनमोहन सिंह: 16 सितंबर 1982 से 14 जनवरी 1985
16. ए घोष: 15 जनवरी 1985 से 4 फरवरी 1985
17. आनएन मलहौत्रा: 4 फरवरी 1985 से 22 दिसंबर 1990
18. एस वेंकटरमन: 22 दिसंबर 1990 से 21 दिसंबर 1992
19. सी. रंगराजन: 22 दिसंबर 1992 से 21 नवंबर 1997
20. डॉ. बिमल जलान: 22 नवंबर 1997 से 6 सितंबर 2003
21. डॉ. वाई वी रेड्डी: 6 सितंबर 2003 से 5 सितंबर 2008
22. डी. सुब्बाराव: 5 सितंबर 2008 से 4 सितंबर 2013
23. रघुराम राजन: 5 सितंबर 2013 से 4 सितंबर 2016

0 comments:

Post a Comment